फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो- 24 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राहुल विश्वास और सीओ एसके सिंह ने लोगों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

शहबुद्दीनपुर गांव निवासी अंकुर यादव (30) उन्नाव के काली मिट्टी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। शनिवार शाम वह बाइक से घर आ रहा था। मल्लावां कस्बे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौके पर मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

फोटो-25- कटरा बिल्हौर मार्ग पर लगा जाम ।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें