फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः अनियंत्रित कार खंती में घुसी, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो- 20- मृतक जुनेद । फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-भटपुर मार्ग पर शुक्रवार रात कार अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां शनिवार सुबह एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव संहगवा निवासी जुनैद (24) सऊदी अरब में काम करता था। 23 नवंबर को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। वह एक सप्ताह पहले घर आया था।
शुक्रवार रात वह चचेरी बहन की चौथी विदा कराने कार से सिंधौली जा रहा था। उसके साथ दोस्त अशफाक (22), तारिक (24 भी था। मृतक युवक जुनैद अविवाहित और सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।

फोटो- 21- क्षतिग्रस्त कार- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें