बरेली से कासगंज के बीच रेलमार्ग का गेज बढ़ाने को
रेलवे ने रूट की तमाम ट्रेनों को रद कर दिया, जबकि कइयों के मार्ग
परिवर्तित कर दिए। रेल मार्ग को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित करने
को बरेली जंक्शन पर इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाना है। जिसको लेकर हरदोई
में रुकने वाली 15 ट्रेनें रद हो गई, जबकि तमाम ट्रेनें बरेली न जाकर
चनेहटी से होकर चंदौसी व मुरादाबाद होकर आगे जाएंगी।
इंटरलाकिंग कार्य
से ट्रेनों का रूट चार दिन का प्रभावित रहेगा, जिससे लोगाें को काफी दिक्कत
होने वाली है। रेलवे से यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को घर से
निकलने से पहले ट्रेनों के आवागमन भी नजर दौड़ लें तो बेहतर होगा। बरेली
में शुरू हुए इंटरलाकिंग कार्य से तमाम ट्रेनें 13 से 16 जनवरी के बीच
बरेली से होकर नहीं जाएंगी।
बरेली से कासगंज का रेल मार्ग अभी तक छोटी लाइन
से संचालित हो रहा, पर अब लाइन को बड़ा किया जा रहा है, ऐसे में कासगंज
मार्ग के गेज बढ़ाए गए हैं। रेलमार्ग के गेज बढ़ाने के साथ ही बरेली जंक्शन
पर इंटरलाकिंग का कार्य कराया जाना है। जिसको लेकर ही रेलवे ने बरेली तक
जाने वाली ट्रेनें निरस्त कर दीं और कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर
दिया।
ऐसे में जिले में भी रुकने वाली 15 ट्रेनें निरस्त हो गई हैं।
जिसमें त्रिवेणी, बाघ एक्सप्रेस, इंटर सिटी, पैसेंजर सहित कई महत्वपूर्ण
दैनिक ट्रेनें और साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं, जबकि बनारस बरेली एक्सप्रेस
को आंशिक रूप से निरस्त किया गया और यह ट्रेन सिर्फ शाहजहांपुर तक जाएगी
और आएगी। इसके अलावा सात ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
यह
बरेली जंक्शन न जाकर चनेहटी से चंदौसी होकर मुरादाबाद से गंतव्य को निकल
जाएंगी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक रामरतन ने बताया कि ट्रेनों में हुए
परिवर्तन की जानकारी के लिए ट्रेनोें का समय सहित सूचना बोर्ड पर चस्पा कर
दी गई।