फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः अज्ञात वाहन ने मजदूर को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर भट्ठे के पास शुक्रवार देर रात मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर के थाना स्वराय खाजा निवासी दिनेश (35) मजदूर था। वह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर निर्माणाधीन नहर पुल पर काम करता था। शुक्रवार देर रात वह ईंट भट्ठे के पास पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक की बहन चांदनी ने बताया कि दिनेश 15 दिन पहले मजदूरी करने गया था। मृतक की पत्नी कुछ माह पहले उसके पास से चली गई थी। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें