फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवक को टक्कर मारकर पलटी बाइक, चालक की मौत

Sat, 08 Oct 2022 07:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मोड़ के पास शनिवार देर शाम पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन


जहां पर डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। मझिला थाना क्षेत्र के सहादत नगर निवासी विपिन (40) पंचर बनाने की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर वह बाइक से शाहाबाद गया था। जहां से देर शाम वह घर वापस आ रहा था।

रास्ते में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर ककरघटा मोड़ के पास पैदल जा रहे हूूंसेपुुर लुकमान के मनोज (48) को टक्कर मारकर बाइक सवार गिर गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे दो बेटियां हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें