फोटो-32- अरवल पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी लालाराम
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के पलिया पुरवा गांव में मंगलवार मारपीट के दौरान भाई की मौत के मामले में फरार आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पलियापुरवा निवासी रामनरेश ने मंगलवार रात शराब के नशे में आए भाई लालाराम टोक दिया था। इससे गुस्साए लालाराम ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी थी। इसमें रामनरेश की मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार था। मृतक की पत्नी मीना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को उसे लालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।