तीनों बाइक सवारों के सिर यहां टूटी पड़ी पुरानी पुलिया के पत्थर से टकरा कर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला और परिजनों को घटना की सूचना दी। गंभीर चोट आने के कारण रवि की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीक्षित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को हरपालपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अंकित और अवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में अंकित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं अवि को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहा अंकित हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक रवि चार भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था, जबकि अंकित सात भाई बहनों में चौथे नंबर का था।