फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः किसान के घर नकदी-जेवर समेत दो लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-18- कमरे मे बिखरा पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के दिवारी गांव में मंगलवार रात चोरों ने किसान के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। सुबह पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

दिवारी गांव निवासी अजय शर्मा खेती करते हैं। गांव के किनारे उनका घर है। मंगलवार की रात वह परिवार समेत दरवाजे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने घर को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर चोर घर में पहुंचे। चोरों दो कमरों के ताले तोड़कर बड़े बक्से में रखी नकदी समेत दो लाख के जेवर पार कर दिए।
सुबह कमरों में बक्से खुले मिलने और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें