फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident News: अलग-अलग हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 20 Sep 2022 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सांडी थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव मुरोली कठेरियान निवासी कृष्ण कुमार मिश्र (65) कस्बा में बघौली मार्ग पर मकान बना कर रहते हैं।

विज्ञापन

सोमवार देर रात वह पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल अवस्था में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी घटना मंगलवार दोपहर सांडी थाने से 100 मीटर दूर हरदोई मार्ग पर हुई। जिसमें बाइक सवार कन्नौज के मड़हलेपुर निवासी रामाधार ( 35) को पिकअप ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उनकी मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इधर घटना के बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला। जिसमें लिखे पते पर पुलिस ने हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें