हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र के भज्जीपुरवा गांव में एक वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में चारपाई के नीचे पड़ा मिला। उसके दाहिने कान के पास चोट का निशान था। बेटे ने हत्या की आशंका व्यक्त करते पुलिस को सूचना दी। भज्जी पुरवा निवासी बाबू कुशवाहा (65) खेती करता था। उसके घर के सामने संतराम का मकान है।
बेटे कन्हई के मुताबिक पिता रात में संतराम के दरवाजे पर रखे छप्पर के नीचे सोते थे। सोमवार की रात वहीं छप्पर के नीचे चारपाई डाल कर सो रहे थे। मंगलवार सुबह चारपाई के नीचे उनका शव पड़ा मिला। बेटे ने बताया कि पिता के दाहिने कान के पास किसी वजनी वस्तु के प्रहार से लगी चोटों के निशान थे।