फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः कार से टकराया ट्रैक्टर, युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फोटो-13- मार्ग किनारे पलटा पड़ा ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला बांगर मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास शुक्रवार रात कार से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर व ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

इसमें ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक व एक अन्य घायल हो गए। कार छोड़कर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मल्लावां थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी सुधीर उर्फ महादेव (31) ट्रैक्टर ट्राली से आलू लादकर शुक्रवार को संडीला मंडी बेचने आया था। उसके साथ गांव का संदीप (19) और नेकराम (24) भी थे।
विज्ञापन

मंडी में आलू बेचने के बाद तीनों देर रात ट्रैक्टर-ट्राली से गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में संडीला मल्लावां मार्ग पर जरियारी गांव के पास सामने से आ रही कार से ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
इससे ट्रैक्टर पर सवार संदीप नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सुधीर व नेकराम घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख पुकार मच गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फोटो-14- मृतक संदीप की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें