फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन की डोली विदा होने के कुछ देर बाद ही उठी भाई की अर्थी

विज्ञापन
गोलू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला भोलानगर निवासी एक युवक की शुक्रवार की सुबह हरदुआगंज के गांव बरौठा के निकट ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ही उसकी चचेरी बहन की शादी के बाद विदाई हुई थी। शादी में बचे हुए कुछ सामान को वापस करने के लिए अलीगढ़ जाते समय वह हादसे का शिकार हो गए। खास बात यह है कि मृत युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मोहल्ला भोलानगर निवासी अनिल कुमार की पुत्री निधि की बृहस्पतिवार की रात राजस्थान के भीलवाड़ा से बरात आई थी। शुक्रवार की सुबह निधि की विदाई हुई। विदाई के बाद शादी का कुछ बचा हुआ सामान अलीगढ़ में वापस जाना था। सुबह करीब नौ बजे अनिल के बड़े भाई सुनील कुमार का 25 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ गोलू बाइक से सामान वापस करने के लिए अलीगढ़ जा रहा था।
हरदुआगंज के गांव बरौठा के समीप एक ट्रक ने गोलू की बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार वालों के अनुसार दो साल पहले ही गोलू की शादी हुई थी। वह अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। हादसे से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें