फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी में हरदोई प्रदेश में अव्वल

Thu, 15 Feb 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पात्र किसानों की इलेक्ट्रॉनिकली नो योर कस्टमर (ई-केवाईसी) कराने में हरदोई प्रदेश में अव्वल रहा। यहां पर पात्र किसानों में से 93.15 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी करा ली गई है। जिलाधिकारी ने शेष सात प्रतिशत किसानों की भी ई-केवाईसी जल्द ही करा लेने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि किसानों से लगातार संवाद किया जा रहा। शिकायत मिलने पर संबंधित पात्र किसान के डाटा को उनके घर से ही जुटाकर ई-केवाईसी की रणनीति रंग लाई है। बताया कि बुधवार तक की ई-केवाईसी रिपोर्ट में हरदोई में 93.15 प्रतिशत किसानों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि भूमि रिकॉर्ड फीडिंग करा लेने वाले 6,30,658 पात्र किसानों में से 5,87,472 किसानों की ई-केवाईसी पूरी होने से अब उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने में कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें