फोटो-06- पैथालॉजी में जांच करते टेक्नीशियन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में मलेरिया विभाग मच्छरों के खात्मे के लिए दवाओं का छिड़काव कर रहा है। इसके बाद भी मच्छर कम नहीं हो रहे हैं। लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को जांच में डेंगू के तीन और मलेरिया का एक मरीज मिला।
जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोजाना मरीज मिल रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को टीम ने 126 मरीजों की एलाइजा जांच की। इसमें डेंगू के तीन मरीज मिले हैं। वहीं मलेरिया की 448 जांचें की गईं। इनमें एक मरीज मिला है।
उन्होंने बताया कि टीम ने शहर के मोहल्ला रेलवेगंज, वेटगंज दक्षिणी, अशराफ टोला, मोमीनाबाद में भ्रमण कर 757 घरों में सोर्स रिडक्सन का कार्य कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया। इस दौरान 10 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। इनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है।
डेंगू वार्ड के सामने गंदगी देख भड़कीं प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बुधवार शाम जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। वार्ड के सामने का नाला गंदगी और कूड़ा से भरा था। उन्होंने पालिका ईओ को फोन करके नाले की सफाई कराने की बात कही।