फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः कपड़े के शोरूम से साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में सोमवार रात चोरों ने कपड़े के शोरूम को अपना निशाना बनाया। शोरूम की छत से जीने का ताला तोड़कर कर चोर नकदी समेत साढ़े तीन लाख के कपड़े चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

महुआ चाचर के मजरा फुकहा निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि वह कपड़ा व्यवसायी है। हरिहरपुर मार्केट में उसका कपड़े का शोरूम है। सोमवार देर रात वह शोरूम बंद करने घर आ गए।
रात में चोर शोरूम की छत से जीने का का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। चोर शोरूम के अंदर गोलक में रखे 3500 रुपये नकद और साढ़े तीन लाख रुपये के कपड़े चुरा ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शोरूम खोलने पहुंचे तो अंदर कपड़े बिखरे पडे़े मिले। जांच करने पर जीने का गेट खुला मिला। एसओ नित्यानन्द सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें