फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पीआरवी टीम से अभद्रता कर सिपाही को लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बरवन गांव में मंगलवार शाम चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची पीआरवी 2756 की टीम से दंपती ने अभद्रता की। इसका वीडियो बनाने पर सिपाही की लात घूसों से जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने सिपाही की जान बचाई। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लोनार क्षेत्र में पीआरवी 2756 पर तैनात सिपाही रवि कुमार ने बताया कि पीआरवी पर उसकी सुबह से रात 8 बजे तक ड्यूटी है। मंगलवार की दोपहर बरवन गांव में चोरी की सूचना आई। वह पीआरवी पर तैनात उपनिरीक्षक मुनीब बेग, चालक विनय के साथ जांच करने पहुंचा।
जांच के दौरान गांव निवासी ममता सिंह व उसके पति सुधीर सिंह टीम को गालियां देने लगे। इसका वह वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनने से भड़के दंपती उस पर टूट पड़े। दोनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। उसे पिटते देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद घटना की सूचना कोतवाली में दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर दंपती फरार हो चुके थे। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि दंपती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें