फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः 2.75 लाख की चोरी से जुड़े हो सकते हैं हत्या के तार, पाली कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय के किशोर की हत्या का मामला

विज्ञापन
फोटो-35- अलमारी का टूटा लॉक दिखाता मृतक का पिता फैयाज - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। कस्बे के मोहल्ला शेखसरांय में किशोर की हत्या का राज परत-दर परत खुलता जा रहा है। मार्च में मृतक के घर से 2.75 लाख रुपये गायब हुए थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने गायब रुपयों से बेटे की हत्या के तार जुड़े होने की बात कही है। रुपये न लौटाने पड़ें, इसलिए दोस्तों ने बेटे की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस इन्हीं पहलुओं पर जांच में जुटी है।
शेखसरांय निवासी हस्सान (14) की मोहल्ला निवासी तीन किशोरों ने रुपयों के लेन देने में गला रेत कर शुक्रवार रात हत्या कर दी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दोस्तों से रुपये के लेन देन में विवाद के बाद घटना होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

पुलिस की अभी तक की जांच में एक दोस्त पर 5,000 रुपये व दूसरे पर करीब 20,000 रुपये होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक रुपये न देने पड़ें इसलिए दोस्तों ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।
इधर मृतक के पिता ने घटनाक्रम को लेकर नया खुलासा किया है। पिता का कहना है कि चार माह पूर्व प्लाट खरीदने के लिए उसने अलमारी में 2.75 लाख रुपये रखे थे। इसका सौदा फाइनल नहीं हुआ था।
रुपये अलमारी में रखे थे। होली के समय एक दुकानदार को कुछ रुपये देने के लिए गया तो अलमारी का लॉक टूटा मिला और रुपये गायब थे। कहा कि पत्नी और बेटे से पूछा, लेकिन किसी ने रुपये के बारे में जानकारी नहीं दी।
उसने रुपये गायब होने की बात आसपास के लोगों को भी बताई थी। पड़ोसियों ने थाने में तहरीर देने की बात कही थी, लेकिन रुपये के चक्कर में कोई निर्दोष न फंसे इसलिए उसने थाने में शिकायत नहीं की।
उसने आशंका जताई कि यह पैसे शायद बेटे ने ही अपने दोस्तों के पास रखे होंगे। इस कारण अब बेटे की हत्या हो गई। पुलिस अब तक दो दोस्तों समेत तीन को हिरासत में ले चुकी है। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पिता बोला, 20 हजार के लेनदेन की बात झूठी
मृतक के पिता फैयाज का कहना है कि घटना की रात बेटे का एक दोस्त से 5000 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। उसी दोस्त पर बेटे के 13 हजार रुपये बकाया थे। कुछ दिन पहले उसने आठ हजार रुपये फोन पे के माध्यम से बेटे को ट्रांसफर कर दिए थे। बताया कि 20000 की लेनदेन की बात झूठी है। यह बात सिर्फ पुुलिस की कहानी में शामिल है। इधर पुलिस भी मृतक के अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

हत्या से पहले दोस्तों से हाथापाई करता रहा हस्सान
दोस्तों ने हस्सान की बेरहमी से हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक उसके गले पर चाकू से रेतने के तीन निशान मिले हैं। इसके अलावा दोनों हाथों पर लगभग-पांच-पांच निशान थे। इसके स्पष्ट होता है कि हत्या से पहले जान बचाने के लिए वह दोस्तों से हाथापाई करता रहा, लेकिन दोस्तों से जान नहीं बचा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें