फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैंक मित्र को लूटने वाले नहीं आए हाथ, खुलासे के लिए बनाई गईं पांच टीमें

Tue, 20 Sep 2022 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
लूटकांड के खुलासे के लिए कोतवाली में बैठक करती आईजी लक्ष्मी सिंह - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले में कोतवाली क्षेत्र के संडीला बेनीगंज मार्ग पर सोमवार शाम अज्ञात बदमाश बैंक मित्र को गोली मारकर 1.35 लाख रुपये लूट गए थे। इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। मंगलवार को आईजी के पहुंचने के बाद घटना के खुलासे के लिए पांच टीम बनाई गईं हैं। आईजी लक्ष्मी सिंह ने कोतवाली में एसपी व पुलिस निरीक्षकों के साथ खुलासे को लेकर बैठक की।
विज्ञापन


घटना को लेकर उन्होंने ने नाराजगी भी व्यक्त की। गांव दुर्गाखेड़ा निवासी ओम प्रकाश (40) गांव में इंडियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता हैं। वह सोमवार को संडीला स्थित इंडियन बैंक शाखा से 1.35 लाख रुपये निकालने के बाद गांव जा रहा था। शाम करीब सात बजे संडीला बेनीगंज मार्ग स्थित टिकर मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी।

वह बाइक समेत नीचे गिर गया। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए थे। बैग में 1.35 लाख रुपये थे। मंगलवार सुबह से ही नगर में पुलिस की गाड़ियां दौड़ती नजर आई। एडिशनल एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित कर दी गईं हैं। छापेमारी चल रही है। सर्विलांस और स्वाट टीमें भी लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


पीठ की ओर फंस गई थी गोली
घायल ओम प्रकाश के भतीजे सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने लूट और जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूरज ने बताया कि गोली पेट को चीरते हुए पीठ की ओर फंसी है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली को निकाला। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में ओमप्रकाश भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें