फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में टकराव

विज्ञापन
फोटो-23-थाने में समझौता - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के गांव सहोरा में सोमवार रात धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां मंगलवार को सीओ के साथ दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जिसमें विवाद न करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

गांव सहोरा में सोमवार रात धम्म सभा का आयोजन था। इसमें दो पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बनी। एक पक्ष का आरोप था कि धम्म सभा में सनातन धर्म मानने वालों के विश्वास को ठेस पहुंचाई गई।
वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि सिर्फ बौद्ध धम को लेकर अपना पक्ष रख गया था। दोनों पक्ष तर्क वितर्क पर उतर आए और विवाद बढ़ने की स्थिति पैदा हो गई। इस पर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी। इधर गांव निवासी अभिषेक सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में सोमवार रात बौद्ध धम्म सभा का आयोजन चल रहा था।
इसमें धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाई गई। मंगलवार को क्षेत्राधिकारी एसके सिंह की सूझबूझ से थाने में मंगलवार को शाम दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और विवाद न करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें