फोटो-24- खेतों में पड़ा खाली बैग और पुराने कपड़े
- फोटो : HARDOI
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गांव माननगला में सोमवार रात चोरों ने एक मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी-जेवर पार कर दिए। सुबह सेंध लगी देख गृहस्वामी ने सूचना पुलिस को दी।
माननगला गांव निवासी नन्हे उर्फ बृजेश सिंह ट्रैक्टर चालक है। वह सोमवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दी।
इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खोलकर एक हजार रुपये नकद, जेवर, सरसों का तेल, गेहूं, कपड़ों से भरे दो बैग आदि सामान उठाकर ले गए। सुबह छत से उतरकर कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची बृजेश की पत्नी रूबी को कमरे में सेंध लगी और सामान बिखरा पड़ा मिला।
उसके शोर मचाने पर बृजेश छत से उतरकर नीचे आ गया। परिजनों के साथ आसपास खेतों पर छानबीन की। घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पुराने कपड़े और एक खाली बैग पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
फोटो-25- नकब दिखाता पीड़ित- फोटो : HARDOI