फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः स्कूल के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला निजी बस परिचालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा मेें एक निजी बस के परिचालक का शव सोमवार देेर शाम एक स्कूल के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव गद्दीपुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद (53) निजी बस में परिचालक थे। वह शराब पीने के लती थे। सोमवार देर शाम एक स्कूल के पास उसका शव पड़ा था। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भतीजे बब्लू ने बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेंचते हैं। बताया कि वहीं से शराब खरीदकर उन्होंने शराब पी होगी। भतीजे ने अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन

जबकि पुलिस नशे में गिरकर मौत होने की बात कह रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां है। पत्नी-बेटियों के साथ सीतापुर के बिसवां थाने के मझिगवां गांव स्थित मायके में रह रही है। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें