फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने पार की नकदी व जेवर

विज्ञापन
फोटो-24- खेतों में पड़ा खाली बैग और पुराने कपड़े - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गांव माननगला में सोमवार रात चोरों ने एक मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर नकदी-जेवर पार कर दिए। सुबह सेंध लगी देख गृहस्वामी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

माननगला गांव निवासी नन्हे उर्फ बृजेश सिंह ट्रैक्टर चालक है। वह सोमवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगा दी।
इसके बाद कमरे में रखे बक्से को खोलकर एक हजार रुपये नकद, जेवर, सरसों का तेल, गेहूं, कपड़ों से भरे दो बैग आदि सामान उठाकर ले गए। सुबह छत से उतरकर कमरे में झाड़ू लगाने पहुंची बृजेश की पत्नी रूबी को कमरे में सेंध लगी और सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर बृजेश छत से उतरकर नीचे आ गया। परिजनों के साथ आसपास खेतों पर छानबीन की। घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पुराने कपड़े और एक खाली बैग पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

फोटो-25- नकब दिखाता पीड़ित- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें