फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आल्हा सुनने आए युवक को मारी गोली, गाली-गलौज को लेकर हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Aug 2022 07:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में आल्हा सुनने पहुंचे युवक को एक व्यक्ति ने विवाद में गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को घायल अवस्था में सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
गोली से घायल मनोहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव कोडरमऊ में मंगलवार रात आल्हा सुनने गए युवक को एक व्यक्ति ने गाली-गलौज कर दी। युवक ने विरोध किया, तो उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

कोडरमऊ गांव में मंगलवार रात नाग पंचमी के पर्व पर गांव निवासी राम प्रसाद तिवारी ने आल्हा का आयोजन कराया था। यहां गांव निवासी मनोहर (25) आल्हा सुनने गया था। मनोहर के मुताबिक राम प्रसाद उसे बिना वजह गालियां देने लगा। इसका युवक ने विरोध किया, तो राम प्रसाद ने उसे जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन

गोली उसके बाएं पैर की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, गोली चलने की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें