पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक युवक को लगभग दो फीट की दूरी से पीठ में गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट है कि दीपक ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस अब डॉक्टरों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी करने में जुटी है। एसओ छोटेलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद से नए सिरे से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने दिखाई जल्दबाजी, मृतक पर दर्ज कर दी रिपोर्ट
प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में जल्दबाजी दिखाई। आमतौर पर पुलिस ऐसे किसी भी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार करती है। इस मामले में पुलिस ने देर न करके बिना जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आए ही मृतक युवक के खिलाफ आत्महत्या करने और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस की भूमिका सवालों के दायरे में है।