फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बच्चों संग आई महिला ने लगाई डीएम से गुहार

विज्ञापन
फोटो-21- कलेक्ट्रेट में बच्चों के साथ फरियाद लेकर आई महिला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनपुर सहोरा निवासी मंजू सिंह ने डीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसकी जेठानी खेत पर कब्जा कर रही है, मना करने पर झगड़ा करने लगती है। इसे लेकर उसने कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
कलक्ट्रेट में डीएम से गुहार लगाने आई महिला के साथ उसके बच्चे भी थे। शिकायती पत्र में कहा गया है कि 20 साल पहले उसने जिस भूमि का बैनामा कराया था। उसी पर जेठानी कब्जा करना चाहती है।
महिला के अनुसार उसकी जेठानी उसे खेती नहीं करने दे रही है। बीते दिन जब वह अपने खेत में जुताई के लिए पहुंची तो उसे भगा दिया, धमकी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें