फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बाइक की टक्कर लगने से प्रधान की मौत

विज्ञापन
फोटो-33- मृतक विजयपाल की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गौसगंज मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ग्राम प्रधान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे लखनऊ के एक अस्पताल लेकर गए। जहां पर गुरुवार सुबह प्रधान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव भजेटा निवासी विजयपाल उर्फ लल्लू (52) ग्राम प्रधान थे। वह गांव के सामने गौसगंज मार्ग पर पिपरमेंट का प्लांट चलाते थे। बुधवार देर रात वह प्लांट से घर आने के लिए गौसगंज मार्ग स्थित सुभाष के घर के सामने खड़े थे।
इस दौरान गौसगंज की तरफ से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल लेकर गए। जहां पर गुरुवार सुबह प्रधान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर में शव लेकर आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। मृतक के भाई अजय ने पुलिस को बाइक चालक राजेश निवासी रौसा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें