फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पति छात्रों को पीटता रहा प्रधानाध्यापिका ने रोका भी नहीं, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुइयां में प्रधानाध्यापिका के पति ने बच्चों के साथ मारपीट की उन्हें अपशब्द भी कहे, यह सब वहां खड़ी प्रधानाध्यापिका देखती रही।
विज्ञापन

मामले की जांच में बच्चों ने खुद यह बात जांच अधिकारी को बताई। बीईओ पिहानी ने अपनी जांच आख्या में प्रधानाध्यापिका के विरुद्घ कर्तव्यों व पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के लिए कार्रवाई की संस्तुति की। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविता रानी के पति अशोक कुमार शुक्ला पर स्कूल के बच्चों के साथ मारपीट करने की शिकायत आई थी।
विज्ञापन

बीईओ पिहानी ने इसकी मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने अपनी निरीक्षण आख्या में बताया है कि स्कूल के कक्षा सात के छात्र शनी, अनिकेत, अनुज, विवेक, अविरल और कक्षा आठ के छात्र कृष्ण व शोभित ने शिकायत की पुष्टि की है।
छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के पति ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इस दौरान पास में खड़ीं प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को रोका भी नहीं। बीईओ की संस्तुति पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें