फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः प्रेमी के अपनाने से इन्कार करने पर युवती ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। प्रेमी के शादी से इन्कार करने से आहत प्रेमिका ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती के पास में मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। इसके साथ ही प्रेमी समेत तीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज किया है।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी (19) युवती ने शुक्रवार शाम जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंची। उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती के पास से सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

युवती के भाई का आरोप है कि बूढ़ागांव निवासी नवीन पांडेय ने डेढ़ वर्ष पहले उसकी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। डेढ़ माह पहले उसने बहन का गर्भपात करा दिया। शादी के लिए कहने पर इन्कार कर रहा है। जिससे परेशान होकर बहन ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नवीन व उसके साथी वीरू और मिथुन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने आदि धाराओें में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल वेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
मैं कहीं की नहीं रहीं
जहर खाने से पहले युवती ने सुसाइड नोट में यह बात लिखी थी कि मै किसी को प्यार करतीं हूं और अगर मेरी शादी उससे नहीं हुई तो मैं अपनी जान दे दूंगी..और मेरी इज्जत के साथ खेला है उसने पूरे गांव में मेरी बहुत इज्जत उड़ गई है..और मेरे भाई की गलती नहीं है सर जी...और मेरी मौत के बाद उसको सजा देना सरजी...।
क्योंकि मेरी इज्जत के साथ मजाक किया, उससे अब या तो मेरी शादी हो या तो मैं अपनी जान दे दूंगी..और उस लड़के का नाम नवीन पांडेय है सरजी. नवीन पांडेय मेरी मौत की वजह है सर जी।
मेरे भाई की कोई गलती नहीं, मैं कहीं की नहीं रहीं न घर की न घाट की ...बोलो मैं कहा जांऊ सरजी...बहुत परेशान किया है उसने और अब या तो मुझसे शादी करनी पड़ेगी या तो मैं अपनी जान दे दूंगी सरजी - नवीन पांडेय... मेरी लास्ट शादी सर जी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें