फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः पांच दिन से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
फोटो-01-विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ चल रही बिजली कर्मियों की पांच दिनों से हड़ताल शनिवार को शासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल के कारण तेरवा दहिगवां उपकेंद्र 24 घंटे तक बंद रहा। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मी पांच दिन से कार्य बहिष्कार पर थे। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर वह धरना दे रहे थे। मांगों के संबंध में बिजली कर्मियों का कहना था कि विद्युत लाइनों के ब्रेकडाउन आदि की घटनाएं होने पर मरम्मत के लिए आवश्यक सामग्री समय से नहीं मिल पाती है।
इससे लाइन समय पर बन नहीं पाती और उपभोक्ता उन लोगों को दोषी मानते हैं, जबकि असली दोषी प्रबंधन है। जर्जर लाइन, ओवर लोडेड ट्रांसफार्मरों एवं लाइनों की ओवर लोडिंग कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर एवं नए फीडर बनाने एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के प्रस्ताव उच्च प्रबंधन के पास स्वीकृति पास नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता विक्रम गंगवार, राम दास, विनोद कुमार, उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे, कुलदीप सिंह, हरि दीपक यादव, केपी सिंह, अवर अभियंता अजय मिश्रा, सौरभ अवस्थी, अजय वर्मा मौजूद रहे।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक विक्रम गंगवार ने बताया कि समिति के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से बताया गया कि शासन की ओर से समिति के पदाधिकारियों के साथ सार्थक वार्ता हुई है। आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है।
यहां हुईं समस्याएं
बिजली कर्मियों की हड़ताल के कारण तेरवा दहिगवां उपकेंद्र 24 घंटे बंद रहा। इससे क्षेत्र के करीब 25 गांव की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा ब्रेक डाउन के कारण कई क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। बिल संशोधन का कार्य, कनेक्शन का कार्य, खराब मीटर बदलने, निजी नलकूप आदि की सामग्री मिलने का कार्य भी प्रभावित हो रहा था।

फोटो-02- कोयल बाग कॉलोनी स्थित विद्युत उप केंद्र में खाली पड़ी कर्मचारियों की कुर्सियां- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें