फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फर्म संचालक ने नहीं लौटाए रुपये, धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां ब्लॉक के साखिन रमुआपुर ग्राम पंचायत में शौचालय बनवाने को लिए रुपये न लौटाने पर पूर्व प्रधान ने फर्म संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के साखिन रमुआपुर निवासी प्रमिला सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान हैं। वर्ष 2020 में उनके गांव में 135 शौचालय स्वीकृत हुए थे। इसमें 130 शौचालय का निर्माण शहर के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी दीपेंद्र की फर्म को मिला था।
22 मई 2020 को चेक से दो बार में 7.80 लाख रुपये और दूसरी बार में 15.60 लाख रुपये फर्म के नाम पर ट्रांसफर किए थे। बताया कि फर्म ने 50 शौचालयों का निर्माण कराया। इसमें 10 शौचालयों का निर्माण अधूरा था। 80 शौचालयों के निर्माण का 9.60 लाख रुपये अभी तक फर्म संचालक ने वापस नहीं किया, न ही शौचालय का निर्माण कराया।
विज्ञापन

कई बार रुपये मांगने पर रुपये भी नहीं लौटाए। जबकि लाभार्थियों को शौचालय का रुपया उन्हें देना है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने फर्म संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें