फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः उन्नाव की रहने वाली थी मृतक महिला, तीन दिन पहले मंडी के पास बेहोश मिली थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तीन दिन पहले गल्ला मंडी के पास बेहोश मिली अज्ञात महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया था। रविवार को पति ने उसकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल में महिला (36) ने पूछताछ के दौरान अपना पता मल्लावां कोतवाली के मोहल्ला काजी टोला का बताया था। इसके बाद मल्लावां पुलिस से जानकारी मांगी गई थी।
पता चला था कि काजीटोला में महिला का मायका है। उसकी ससुराल उन्नाव जनपद के थाना बांगरमऊ के प्रेमगंज में है। महिला के पति किशन को सूचना दी गई थी।
रविवार को पति ने महिला की पहचान अपनी पत्नी सावित्री के रूप में की। उसने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। बिना बताए घर से चली गई थी, काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें