फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः हादसों की पुलिया निगल रही जिंदगियां

विज्ञापन
फोटो-08- दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। मानपुर गांव से थाना मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग की यह पुलिया हादसों की पुलिया बन गई है। इससे पहले भी यहां हादसे होते रहे मगर जिम्मेदार जाग नहीं सके हैं। पुलिया पर न तो रेलिंग बनवाई गई न ही संकेतक और रिफ्लेक्टर लगवाए गए। इस कारण रात के अंधेरे में हादसों का डर यहां बना रहता है।
विज्ञापन

ग्राम मस्तीपुर खलीफा गांव के पास पड़ने वाली यह पुलिया यातायात के लिए खतरनाक साबित हो रही है। एक तो पुलिया मोड़ पर बनी है दूसरा इस पर रेलिंग भी नहीं है। एक साल यहां गांव मानपुर निवासी प्रदीप बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गया था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। गांव बेहटा गोकुल निवासी ब्रजेश करीब एक महीने पहले यहां ट्रैक्टर सहित गिर गये थे। इसमें उनकी मौत हो गई थी।
सोमवार रात सफारी गिरने से एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। ग्रामीण रमेश, सुरेश ने बताया कि जब तक पुलिया की रेलिंग और संकेतक की व्यवस्था न होगी तब तक हादसों की आशंका ज्यादा रहेगी। बदलते मौसम और कोहरे को देखते हुए ऐसे स्थानों पर संकेतक और रिफ्लेक्टर तत्काल लगवाए जाने चाहिए।

फोटो-13- हादसे की वजह बिना रेलिंग की पुलिया- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें