फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः बेटे की दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो-22- मृतका मूल कांती की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मोपेड से पति के साथ बेटे को दवा दिलाने जा रही महिला की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उसका पति व पुत्र भी घायल हो गए। बेटे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव बिराहिमपुर मुंडेर थाना पाली निवासी गोविंद (30), पत्नी मूलकांती (27) के साथ पुत्र गौरव (6) को लेकर दवा दिलाने मोपेड से सीएचसी जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर रोड पर हरपालपुर की तरफ से आ रहे कंटेनर ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी।
हादसे में वह, उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने उसकी पत्नी मूलकांती को मृत घोषित कर दिया। गौरव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया मृतका के पुत्र गौरव के सिर में गंभीर चोट आई है। रूपापुर चौकी प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया चालक छोड़ कर फरार हो गया। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है।
पुत्री को खोने का गम नाती के लिए मांग रहीं दुआएं
सड़क हादसे में अपनी पुत्री की मौत की सूचना जैसे ही हरपालपुर थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी राम सुखी को मिली तो वह रोते हुए अस्पताल पहुंची और बेहोश हो गई। बमुश्किल उसे होश आया। घटना में अपनी पुत्री खोने का गम तो रामसुखी को है। वहीं नाती गौरव के जीवन को लेकर भी चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें