फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः फंदे पर लटका मिला मोमोज बेचने वाले का शव

विज्ञापन
फोटो-31-मृतक लालूपाल की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। शुक्रवार शाम से लापता मोमोज बेचने वाले का शव कस्बा से कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने किसी पर आरोप लगाने से इंकार कर घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लालू पाल (22) मोमोज की ठेली लगाता था। शुक्रवार शाम से वह लापता था। देर रात तक उसके घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कस्बे से 300 मीटर की दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ में रस्सी के उसका शव फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक के भाई जय सिंह ने बताया कि लालू का घर से लेकर बाहर तक किसी भी व्यक्ति से विवाद नहीं हुआ था। उसने किस वजह से आत्महत्या की, इसकी जानकारी नहीं है।
मृतक अविवाहित व तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की जांच की जा रही है।

ोटो-32-रोती बिलखती महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें