फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पिकअप की टक्कर लगने से मासूम घायल, चालक हुआ फरार

विज्ञापन
फोटो-18- घायल अंशुल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। भरखनी मार्ग पर मेघपुर तिराहे के पास एक पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। उसे राहगीरों की मदद से पाली पीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेघपुर निवासी अंशुल (5) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह वह पिता सरोज के साथ पाली कस्बा स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने आया था। दवा लेकर वह पिता के साथ पैदल घर जा रहा था।
रास्ते में पाली-भरखनी मार्ग पर मेघपुर तिराहे के पास सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। वह उछलकर काफी दूर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीर जब तक मौके पर पहुंचे चालक पिकअप मौके पर खड़ी करके भाग गया। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें