फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः हद है! राष्ट्रपिता की जयंती पर मनाई पुण्यतिथि

विज्ञापन
यही वह ब्लैक बोर्ड है, जिसमें जन्म दिन को पुण्य तिथि दर्शाया गया है। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई/भरावन। जिले के भरावन ब्लॉक के बंगालपुर प्राथमिक विद्यालय में दो अक्तूबर को गांधी जयंती के स्थान पर गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पांचवीं कक्षा के ब्लैक बोर्ड पर चाक से जन्मदिन की बजाए पुण्यतिथि लिखा गया है।
विज्ञापन

जो लिखा है उसे पढ़ आप भी चौंक जाएंगे। लिखा है- भारत देश के राष्ट्रपिता श्रद्धेय मोहन दास करमचंद गांधी जी 75वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण, इसके साथ ही माल्यार्पण करते प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न प्रसाद की तस्वीरें भी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं।
भरावन के बीईओ राम कुमार द्विवेदी ने बताया कि जो शख्स गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे हैं। वह विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न प्रसाद हैं।
जब पुण्यतिथि को जन्मतिथि लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने जानकारी चाही तो प्रधानाध्यापक ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने नहीं लिखा है। ब्लैक बोर्ड पर शिक्षामित्र ने लिखा था, वह देख नहीं पाए। इस मामले में प्रधानाध्यापक से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षामित्र का भी पक्ष सुना जाएगा। जांच पूरी होने के बाद पूरी आख्या बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कोट-
मैंने खंड शिक्षा अधिकारी से पूरी जानकारी तलब की है। संबंधित प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण लेने के साथ आख्या आएगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - वीपी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
ऐसे खुला मामला
गांधी जयंती मनाए जाने के कार्यक्रमों की तस्वीरें विभिन्न स्कूलों के शिक्षक ने अपने ग्रुपों और विभागीय अधिकारियों के ग्रुप पर व्हाट्स ऐप कर रहे थे। इसी क्रम में यह तस्वीर भी व्हाट्स ऐप पर आ गईं। जब शिक्षकों ने जन्मतिथि को पुण्यतिथि लिखा देखा तो तस्वीर वायरल कर दी। अब पूरा मामला सबके सामने है। जो भी इस तस्वीर को देख रहे हैं वे यही कह रहे हैं कि जब स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर ऐसा लिखा जाएगा तो बच्चे क्या सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें