फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident News: बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, तीन घायल

Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में अहिरोरी के पास शनिवार शाम सड़क किनारे बकरियां चरा रही वृद्धा समेत चार लोगों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हो गए। चालक बाइक समेत भाग गया। इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अहिरोरी गांव निवासी राजेश्वरी (60) बकरी पालन करती थी। शनिवार शाम वह गांव के पास टड़ियावां मार्ग पर बकरी चरा रही थी। उनके साथ गांव के मलिखे (70), सलीम (12), मंजूरा (50) भी थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक से सड़क के किनारे बैठे सभी को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सभी को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने राजेश्वरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के परिवार में एक बेटा है। मृतका के पति रामपाल ने बाइक सवार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसओ टड़ियावां नित्यानंद सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें