फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह घंटे बाद लखनऊ से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ की वाइल्ड केयर यूनिट की विशेषज्ञ टीम तेंदुए के हमले के लगभग साढ़े छह घंटे बाद सांडी पहुंची। वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. बृजेश शुक्ला के नेतृत्व वाली टीम में कुल तीन लोग हैं। मौके पर पहुंचते ही टीम ने मोर्चा संभाल लिया और तेंदुए की लोकेशन पता करने की कवायद शुरू कर दी। इस सबके बीच एसडीएम बिलग्राम एपी श्रीवास्तव, सीओ बिलग्राम विशाल यादव और पांच थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में तेंदुआ है उसके आस पास से भीड़ हटाई जा रही है। रात में बहुत अधिक कार्य होने की उम्मीद कम है, लेकिन तड़के ही ऑपरेशन शुरू होने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें