हरदोई। शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में मंगलवार रात छात्र का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी हिमांशू (18) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार देर रात उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा। परिजन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए।
बुधवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को डीप फ्रीजर में शव रखा मिला। घटना के बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैैं। मृतक दो बहनों के इकलौता था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। घटना की वजह की जांच कर की जा रही है।