फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः दो पक्षों में चटकीं लाठियां , पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। इसमें पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आमतारा गांव निवासी गुलाम वारिस ने बताया कि गांव निवासी रिजवान खां की मां कोटेदार हैं। उनका एक वर्ष से कोटा निलंबित चल रहा है। इसी को लेकर वह रंजिश मानता है।
मंगलवार रात उसका बेटा फरमान (20) गुड्डू के मकान के सामने से निकल रहा था। वहां बैठे रिजवान व उसके भाई रहमान ने नशे की हालत में बेटे को गालियां दी।
उसने विरोध किया, तो वह भिड़ गए। शोर सुनकर लाठी-डंडों से लैस होकर आए दोनों पक्षों के लोग भी भिड़ गए। इसमें एक पक्ष से कुर्बान (18), अयान (16), फरमान व दूसरे पक्ष से रिजवान (34) और रहमान (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। एसओ अनिल कुुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें