हरदोई। आदर्श क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चौसार गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सतौथा व पलिया की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। पलिया की टीम ने सतौथा की टीम को 4 विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
सतौथा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलिया की टीम ने 13 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन बनाकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पलिया की टीम के खिलाड़ी पिंकू ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राम आसरे राजीव ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।