फोटो-23- घटना के बाद रात में रोते बिलखते मृतक के पिता व पुत्रियां
- फोटो : HARDOI
पिहानी। कस्बे के मोहल्ला सर्कसपुरा में मकान में हिस्सा न देने पर गुस्साए बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला सर्कसपुरा निवासी मोहम्मद नवी (50) राजमिस्त्री था। उसके दो बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़ा बेटा आरिफ शराब पीने का लती था। अक्सर वह मकान में अपना हिस्सा मांगते हुए झगड़ता था।
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने खाना खा रहे पिता पर हिस्सा मांगने की बात कहकर लड़ने लगा था। विरोध करने पर उसने पिता पर चाकू से हमला कर दिया था।
पेट में चाकू लगने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी नूरजहां की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि सुबह पुलिस ने बस स्टैंड के पास से हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फोटो-24- पुलिस की गिरफ्त में पिता का कातिल पुत्र आरिफ- फोटो : HARDOI