हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी के खुद को तमंचे से गोली मारने के मामले में मृतक के बहनोई ने प्रेेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरबटामऊ निवासी दीपक (24) का अरवल थाने के एक गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक जुलाई को दोनों एक साथ जिंदगी बिताने की बात कहकर फरार हुए थे।
परिजनों के समझाने पर दोनों लौट आए थे। बहनोई रामदास के मुताबिक युवती दीपक से फोन पर बात करती थी। वह उसकी के साथ शादी करने की बात कहती थी।
बताया कि शनिवार को युवती ने उसे फोन करके बुलाया था। वह युवती से मिलने उसके घर तक पहुंच गया। जहां पर युवती के परिजनों से उसका विवाद हो गया।
आरोप है कि युवती के परिजनों ने दीपक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। एसओ छोटेलाल ने बताया कि युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसके अलावा घटना के अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।