फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: बैंक मित्र को गोली मारकर 1.35 लाख रुपये लूटे, अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Sep 2022 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
फोटो-35- घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस । - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई जिले के संडीला में बैंक से रुपये लेकर अपने गांव वापस लौट रहे बैंक मित्र को बदमाशों ने गोली मारकर सरेशाम लूट लिया। बैंक मित्र के पेट में गोली लगी है। उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। गांव दुर्गाखेड़ा निवासी ओम प्रकाश (40) गांव में इंडियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है।
विज्ञापन


वह सोमवार को संडीला स्थित बैंक शाखा से 1.35 लाख रुपये निकालने के बाद गांव जा रहा था। शाम करीब सात बजे संडीला बेनीगंज मार्ग स्थित टिकर मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वह बाइक से गिर गया। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर भाग गए।

आसपास के लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी भेजा। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि गोली पेट में लगी है।
विज्ञापन


बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव द्विवेदी ने बताया कि शाम को करीब छह बजे ओम प्रकाश बैंक से 1.35 लाख रुपये लेकर निकला था। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

स्ट्रेचर पर घायल ओम प्रकाश 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें