फोटो-03- मृतक पुनीत गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। कस्बे के घंटाघर बाजार में बृहस्पतिवार सुबह दुकान मालिक का शव दुकान की दूसरी मंजिल पर केबल के फंदे से लटका मिला। नौकर ने घटना की सूचना परिजन को दी। घटना के बारे में परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी पुनीत गुप्ता (23) की घंटाघर बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहती है। बाजार बंदी के दिन भी सुबह उसने अपने नौकर के साथ आकर दुकान खोली।
नौकर के मुताबिक दुकान मालिक पुनीत पेशाब जाने की बात कहकर दूसरी मंजिल पर चला गया। वह काफी देर तक नीचे उतर कर नहीं आया, तो वह ऊपर गया। जहां देखा कि पुनीत का शव छत के कुंडे में केबल के फंदे से लटक रहा था।
उसने घटना की जानकारी पर आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिंदा समझकर फंदे से उतार कर सीएचसी लाए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक ने आत्महत्या की है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।