फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः किसान को संदिग्धों ने पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। अमतारा और उदयपुर गांव के बीच बुधवार रात फसल की रखवाली कर रहे किसान को असलहों से लैस छह संदिग्धों ने घेर लिया। बिना वजह उसकी पिटाई की। इसके बाद जानमाल की धमकी देकर फायरिंग करते भाग गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

अमतारा गांव निवासी शिवपाल ने बताया कि अमतारा और उदयपुर गांव के बीच में उसका खेत है। खेत में मक्का की फसल खड़ी है। बुधवार रात वह फसल की रखवाली कर रहा था।
इस दौरान असलहों से लैस छह संदिग्ध आकर रुके। वह बिना कुछ पूछे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तलाशी लेने लगे, जब कुछ नहीं मिला तो गाली-गलौज कर उसे पीटा और छोड़ दिया।
विज्ञापन

संदिग्धों के कुछ दूर जाने पर उसने शोर मचाना, तो शोर सुनकर खेत पर मौजूद उसका भतीजा बृजेश व अन्य किसान भी शोर मचाने लगे। इस पर संदिग्ध फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें