फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: जेसीबी से टकराई स्कूल की वैन, चालक व आठ बच्चे घायल

Tue, 20 Dec 2022 06:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अरम उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-जगदीशपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल ला रही वैन न्योरादेव के पास सड़क किनारे खड़ी जेसीबी से टकरा गई। हादसे में वैन चालक और आठ विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से तीन को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नारायण पब्लिक इंटर कॉलेज जगदीशपुर की वैन मंगलवार सुबह विद्यार्थियों को लेकर कॉलेज जा रही थी। न्योरादेव के पास चल रहे सड़क निर्माण में लगी जेसीबी सड़क किनारे खड़ी थी। घने कोहरे की धुंध के चलते मैजिक चालक प्रवीण जेसीबी को नहीं देख सका और वैन जेसीबी से टकरा गई।
टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। घायल बच्चों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने वैन से निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। घटना में आठ बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर नारायण पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और पूर्व विधायक अनिल वर्मा मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने कहा कि घायल बच्चों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर स्वाति शुक्ला ने भी स्थानीय सीएचसी पर इलाज करा रहे बच्चों का हाल जाना और अस्पताल के चिकित्सकों को बच्चों का बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना और हादसे का कारण घना कोहरा बताया। उन्होंने सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने पर नाराजगी जाहिर की और कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोके जाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश थाना प्रभारियों को जारी करने की बात कही।
यह हुए घायल
घटना में वाहन चालक प्रवीण निवासी भीखपुर थाना लोनार, कक्षा 5 का छात्र अनुभव कुमार पुत्र ओमपाल निवासी सवायजपुर, एलकेजी का छात्र रचित कुमार पुत्र अवध किशोर, कक्षा 6 की छात्रा कन्या पुत्री अनूप कुमार निवासी सवायजपुर, 10 वीं की छात्रा ज्योति पुत्री अनिल कुमार निवासी नकटौरा पुलिया, नौवीं की छात्रा ऋतिका सिंह पुत्री हरिनाथ सिंह निवासी सिलवारी, 10 वीं की छात्रा प्रीती पुत्री कैलाश, नौवीं की छात्रा वर्षा और कक्षा 6 का छात्र आनंद प्रताप सिंह पुत्र ओमपाल सिंह निवासी सवायजपुर घायल हो गए। मैजिक चालक प्रवीण व छात्र अनुभव और छात्रा ज्योति को जिला अस्पताल भेजा गया।
अपनों का हाल जानने दौड़े परिजन
स्कूली वैन के जेसीबी से टकराने की खबर सुनते ही मैजिक सवार बच्चों के परिजन सवायजपुर, सिलवारी, नकटौरा और भीखपुर से घटना स्थल पर पहुंचे और अपने बच्चों का हाल जाना।

फोटो-19- घायल छात्रा- फोटो : HARDOI

 

फोटो-20- सीएचसी में मौजूद घायल छात्र- फोटो : HARDOI

 

फोटो-21- सीएचसी में भर्ती घायल स्कूली बच्चे- फोटो : HARDOI

 

फोटो-22- घायल छात्राएं- फोटो : HARDOI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें