फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः एक रात में चार दुकानों के ताले तोड़े, लाखों के जेवर पार

विज्ञापन
फोटो-24- ज्वेलर्स की दुकान का टूटा शटर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। बम्हनाखेड़ा में सोमवार रात दो ज्वैलर्स, एक किराना व एक बर्तन की दुकानों के ताले तोड़कर चार लाखों के जेवर और नकदी ले गए। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बम्हनाखेड़ा में सोमवार रात को चोरों ने एक के बाद एक करके चार दुकानों के ताले तोड़ डाले। इनमें संडीला निवासी जगत सोनी की ज्वैलर्स की दुकान से ढाई लाख और बालामऊ निवासी लालजी की दुकान से 80 हजार कीमत के जेवर चोरी हो गए।
इसी तरह बालामऊ निवासी आनंद गुप्ता की किराना दुकान से 10 हजार रुपये की चोरी हुई। वहीं बम्हनाखेड़ा के मीनू शुक्ला के बर्तन की दुकान के ताले टूटे, लेकिन चोर वहां से कुछ ले नहीं जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि फिलहाल उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
कोहरा बढ़ने के साथ अपराधी देने लगे चुनौती
बम्हनाखेड़ा के दुकानदारों का कहना है कि सर्दी और कोहरा बढ़ते ही चोरियों का ग्राफ बढ़ने लगता है। पिछले साल भी सर्दी के दिनों में चोरियां हुई थी। कुछ का कहना है कि चोरों की इन हरकतों के चलते सिर्फ दुकानदार ही नहीं, बल्कि हर कोई काफी डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें