हरदोई में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में हीलाहवाली के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने संडीला कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के पडरी में 13 जनवरी की रात भूमि संबंधी विवाद में मारपीट हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामचंद्र (35) की 18 जनवरी की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी।