फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः 12 लोगों से ठगे थे 17.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। हमीरपुर में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले लच्छीपुर गांव के एक युवक ने 12 लोगों से 17.50 लाख रुपये ठगे थे। ठग के पकड़े जाने से रुपये मिलने की उम्मीद से पीड़ितों के चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन

गांव हेरवल निवासी अजीत ने बताया कि वह कई सालों से पत्नी व एक बेटे के साथ कानपुर के शारदा नगर मेेें रहता है। माता-पिता गांव में रहते हैं। वह कानपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता है। वर्ष 2020 में उसकी उन्नाव जनपद के हरईपुर गांव निवासी सुधीर से मल्लावां चौराहे पर मुलाकात हुई थी। सुधीर ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही।
इसके बाद सुधीर ने उसे लच्छीपुर निवासी अंकित त्रिपाठी से मिलाया। दोनों ने उसे एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद डेढ़ लाख नकद, 75 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से लिए थे।
विज्ञापन

10 दिसंबर 2020 को अंकित त्रिपाठी उसे मुरादाबाद के सिविल लाइन निवासी सूरज के साथ नियुक्ति पत्र दिलाने और साक्षात्कार के लिए दिल्ली ले गया। वहां कुछ दिन बाद साक्षात्कार होने की बात कहकर दूसरे दिन शाम को घर भेज दिया।
इसके बाद अंकित ने उसके संपर्क वाले कानपुर निवासी पवन कुमार से दो लाख रुपये, प्रशांत से 1 लाख 20 हजार रुपये समेत 12 लोगों से 17 लाख 50 हजार रुपये सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए।
जब काफी दिनों तक किसी को नौकरी नहीं मिली, तो वह लोग उस पर रुपये वापस दिलाने का दबाव बनाने लगे। वह रुपये वापस मांगने के लिए कई बार अंकित के घर गया। इसके बाद ढाई लाख रुपये अंकित ने वापस किए। अभी 15 लाख रुपये उसे वापस लेने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें